केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन की यात्रा के लिए रवाना, दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी होगी मजबूत

IANS | June 18, 2025 11:56 AM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर रणनीतिक गति और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन की दो दिवसीय उच्चस्तरीय यात्रा पर रवाना हुए।

डीजीसीए ने जांच के बाद एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े को दी क्लीन चिट

IANS | June 18, 2025 10:39 AM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े पर हाल ही में की गई निगरानी में किसी तरह की बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई है।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर कर रहा कारोबार

IANS | June 18, 2025 9:57 AM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी के चलते जल्द ही हरे निशान में आ गया।

अब एनएसई पर मंगलवार को और बीएसई पर गुरुवार को होगी एक्सपायरी, सेबी ने दोनों एक्सचेंजों को दी मंजूरी

IANS | June 17, 2025 8:03 PM

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन को गुरुवार से मंगलवार शिफ्ट करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है।

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ: वित्त वर्ष 24 में घाटा 13 प्रतिशत बढ़कर 17.3 करोड़ रुपए रहा, 18 जून को खुलेगा पब्लिक इश्यू

IANS | June 17, 2025 7:35 PM

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को मटेरियल खरीद सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) 18 जून को खुलेगी। कंपनी की योजना शेयर बाजार से करीब 500 करोड़ रुपए जुटाने की है।

बीते 11 वर्षों में भारत वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में शीर्ष पर पहुंचा : अरुंधति भट्टाचार्य (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | June 17, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस) सेल्सफोर्स-साउथ एशिया की अध्यक्ष और सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सरकार के तहत पिछले 11 वर्षों में भारत में डिजिटल इकोसिस्टम तेजी से विकसित हुआ है।

एयर इंडिया ने अब दिल्ली-पेरिस उड़ान भी की रद्द

IANS | June 17, 2025 4:47 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट एआई 143 को रद्द करने की घोषणा की है, क्योंकि उड़ान से पहले अनिवार्य जांच में किसी प्रकार की समस्या पाई गई, जिसका वर्तमान में समाधान किया जा रहा है।

वैश्विक अस्थिरता से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 212 अंक फिसला

IANS | June 17, 2025 4:16 PM

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 212.85 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,583.30 और निफ्टी 93.10 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,853.40 पर बंद हुआ।

भारत एक ब्राइट स्पॉट, सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा: एचएसबीसी

IANS | June 17, 2025 4:09 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। एचएसबीसी ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि भारत इस साल की तीसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए एक उज्ज्वल स्थान बना रहेगा, जिसे मजबूत घरेलू उपभोग, अनुकूल व्यापार गतिशीलता और सहायक मौद्रिक नीति का समर्थन प्राप्त है। साथ ही, भारत की जीडीपी 2025 में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जिससे यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

गूगल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए 'सुरक्षा चार्टर' लॉन्च किया

IANS | June 17, 2025 3:34 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस) गूगल ने मंगलवार को 'सेफर विद गूगल इंडिया समिट' के दौरान अपने नए 'सुरक्षा चार्टर' का अनावरण किया। इससे भारत के डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।