माइक्रोसॉफ्ट ने महाराष्ट्र में साइबरक्राइम की जांच को तेज करने के लिए अगली-पीढ़ी के एआई प्लेटफॉर्म का अनावरण किया
मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने शुक्रवार को 'महाक्राइमओएस एआई' का अनावरण किया। यह एआई प्लेटफॉर्म माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के सपोर्ट से चलेगा और राज्य में साइबरक्राइम की जांच को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगा।