क्विक-कॉमर्स के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों स्थानीय किराना दुकानदारों की आय में आ रही बड़ी गिरावट : इंडस्ट्री
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में ई-कॉमर्स (ऑनलाइन शॉपिंग) और क्विक-कॉमर्स (जल्दी-जल्दी सामान पहुंचाने वाली कंपनियां) के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों स्थानीय किराना दुकानदारों की आय में बड़ी गिरावट आ रही है। यह बयान बुधवार को फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) की ओर से दिया गया।