नवंबर में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात ने छुआ रिकॉर्ड 11 अरब डॉलर का आंकड़ा, अमेरिका और यूरोपीय संघ में भारी वृद्धि

IANS | December 25, 2025 5:32 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। नवंबर में भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात इस वित्त वर्ष के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। उद्योग से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में इंजीनियरिंग निर्यात बढ़कर 11.01 अरब डॉलर हो गया। इसकी बड़ी वजह पिछले साल की तुलना का असर और अमेरिका व यूरोपीय संघ (ईयू) को भेजे गए सामान में तेज बढ़ोतरी रही।

सिंहावलोकन 2025 : स्पेस डॉकिंग से शुभांशु शुक्ला के आईएसएस पहुंचने तक, भारत ने अंतरिक्ष में छुईं नई ऊंचाइयां

IANS | December 25, 2025 4:06 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। इसरो के एलवीएम3-एम6 रॉकेट ने इतिहास रचते हुए अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल की ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट, जो अब तक का सबसे भारी उपग्रह है, को सफलतापूर्वक 'लो अर्थ ऑर्बिट' (एलईओ) में स्थापित किया। इस सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इसके साथ इस साल ही स्पेस डॉकिंग, मानव अंतरिक्ष यान की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसी कई सफलताएं मिलीं, जिसने दुनिया को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की मजबूत पहुंच का लोहा मनवाने पर मजबूर किया।

अनिश्चितता के दौर में सोना और चांदी बने निवेशकों की पहली पसंद, 2026 में भी उम्मीदें मजबूत

IANS | December 25, 2025 3:10 PM

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। इस साल दुनिया में कई तरह की अनिश्चितताएं रहीं, लेकिन कीमती धातुओं (सोना और चांदी) ने निवेशकों को शानदार मुनाफा कराया। खास बात यह रही कि चांदी ने सभी को चौंकाते हुए सोने से भी ज्यादा लाभ कराया।

जीएसटी 2.0 का असर, अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती, बढ़ी खरीदारी : केंद्र

IANS | December 25, 2025 3:00 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने कई बड़े सुधार किए हैं, जिससे एक आधुनिक, कुशल और नागरिक-हितैषी व्यवस्था का निर्माण हुआ है।

जीएसटी सुधारों से कम टैक्स में भी ज्यादा राजस्व बढ़ोतरी संभव : रिपोर्ट

IANS | December 24, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। जीएसटी 2.0 (वस्तु एवं सेवा कर) के तहत हाल ही में किए गए सुधारों से यह बात साफ हो गई है कि टैक्स को आसान और थोड़ा कम रखने से भी सरकार की कमाई (राजस्व वृद्धि) बढ़ सकती है। इसकी पुष्टि बुधवार को सामने आई एक रिपोर्ट से हुई।

अदाणी ग्रीन की बड़ी सफलता, एनर्जी इंटेलिजेंस की 'ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज' में मिला पहला स्थान

IANS | December 24, 2025 7:00 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को एनर्जी इंटेलिजेंस की 'ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज' में पहला स्थान मिला है, जो कम कार्बन उत्सर्जन वाले बिजली उत्पादन की दिशा में तेजी से हो रहे बदलाव और जलवायु परिवर्तन के प्रयासों में अदाणी ग्रुप की प्रमुख भूमिका को दर्शाता है।

एआई का भारत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मानव पूंजी पर प्रभाव

IANS | December 24, 2025 6:59 PM

सोनीपत, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मानव पूंजी पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव को समझने के उद्देश्य से आयोजित प्री-समिट तैयारियों के तहत एक ऐतिहासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

एलवीएम3-एम6 की सफलता पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सहित केंद्रीय मंत्रियों ने 'इसरो' को दी बधाई, गर्व का पल बताया

IANS | December 24, 2025 1:55 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। एलवीएम3-एम6 के सफल लॉन्च पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को देशभर से बधाई देने का सिलसिला जारी है। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता की तारीफ की।

सोने और चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फेड के ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से मिला सपोर्ट

IANS | December 24, 2025 1:25 PM

मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में अगले साल फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 0.5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई।

मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनियों में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन : अनिरुद्ध बहल

IANS | December 23, 2025 7:28 PM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। कोबरा पोस्ट के संपादक अनिरुद्ध बहल ने मंगलवार को कहा कि हमने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड और मुरुगप्पा ग्रुप की संबंधित कंपनियों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन पाया है, जो कि पूरी तरह से हितों के टकराव का मामला है।