रिकॉर्ड निर्यात और एफटीए के साथ भारत आर्थिक समृद्धि की नई राह पर अग्रसर: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि रिकॉर्ड निर्यात आंकड़ों और कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के साथ भारत आर्थिक समृद्धि की नई राह पर अग्रसर है।