कर्नाटक बैंक ने राघवेंद्र श्रीनिवास को अंतरिम एमडी और सीईओ किया नियुक्त
नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राघवेंद्र श्रीनिवास भट 16 जुलाई से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालेंगे।