कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय डाक का वितरण चैनल व्यापक और गहराई से जुड़ा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

IANS | July 10, 2025 7:56 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य ने सिंधिया गुरुवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक 1.64 टचपॉइंट्स के साथ भारतीय डाक का वितरण चैनल व्यापक और गहराई से जुड़ा हुआ है।

टाटा एलेक्सी का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत से अधिक गिरा

IANS | July 10, 2025 7:36 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा एलेक्सी की ओर से गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया गया। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा 21.57 प्रतिशत गिरकर 144.36 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में 184.07 करोड़ रुपए था।

टीसीएस का मुनाफा जून तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी ने 11 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान

IANS | July 10, 2025 5:13 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 के पहले तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 12,760 करोड़ रुपए हो गया है।

स्टेट एसएंडटी काउंसिल को मजबूत करना आत्मनिर्भर 'विकसित भारत' की कुंजी : नीति आयोग

IANS | July 10, 2025 4:48 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस) । नीति आयोग ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि राज्यों में साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसएंडटी) काउंसिल को मजबूत करना एक आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

भारत का क्विक-कॉमर्स मार्केट वित्त वर्ष 2028 तक तीन गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा : रिपोर्ट

IANS | July 10, 2025 3:50 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस) । भारतीय क्विक कॉमर्स (क्यू-कॉमर्स) मार्केट का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू तेजी से बढ़ने की ओर अग्रसर है, जो वित्त वर्ष 2025 के अनुमानित 64,000 करोड़ रुपए से लगभग तीन गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 2 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

केंद्र सरकार ग्रीन मोबिलिटी और ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है : हर्ष मल्होत्रा

IANS | July 10, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ग्रीन मोबिलिटी और ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही बताया कि भारत क्लीन मोबिलिटी यात्रा के अपने मिशन पर सही राह पर है।

एफटीए से कृषि क्षेत्र की वृद्धि को मिल रहा बढ़ावा, 25 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे गए : पीयूष गोयल

IANS | July 10, 2025 3:21 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस) । केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) देशों और ब्रिटेन सहित विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के माध्यम से सहायक नीतियों, राजकोषीय प्रोत्साहनों, कम टैरिफ बाधाओं और नए बाजार तक पहुंच के जरिए कृषि क्षेत्र में प्रगति हुई है।

शीर्ष ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के 2025 की पहली छमाही में 20 लाख एक्टिव यूजर्स कम हुए

IANS | July 10, 2025 2:30 PM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कैलेंडर वर्ष (2025) की पहली छमाही में शीर्ष चार ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के करीब 20 लाख एक्टिव यूजर्स कम हो गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों से मिली।

जेनएआई मॉडल पर ग्लोबल एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा : रिपोर्ट

IANS | July 10, 2025 2:16 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया भर में जनरेटिव एआई (जेनएआई) मॉडल पर एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी गार्टनर की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

गुरु पूर्णिमा : प्रीति अदाणी ने शिक्षकों को सशक्त बनाकर सम्मान करने का किया आग्रह

IANS | July 10, 2025 1:44 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी ने गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि शिक्षकों का सम्मान करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें सशक्त बनाना है।