मामूली गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयर टूटे
मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। नए अमेरिकी एच-1बी वीजा नियम को लेकर चिंताओं के बीच शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में गिरावट रही।