शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद, एफएमसीजी शेयरों में हुई बिकवाली
मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 239.31 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,312.32 और निफ्टी 73.75 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,752.45 पर था।