मेटा इंडिया ने अमन जैन को बनाया नया पब्लिक पॉलिसी हेड
नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मेटा इंडिया ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया और अमन जैन को पब्लिक पॉलिसी (सार्वजनिक नीति) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह अपना कार्यभार अगले साल की शुरुआत में संभालेंगे और सीधे मेटा के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के पॉलिसी के वाइस प्रेसिडेंट साइमन मिलनर को रिपोर्ट करेंगे।