ट्राई और आरबीआई का नया पायलट प्रोजेक्ट, ग्राहकों को मिलेगा प्रमोशनल कंटेंट की अनुमति को रद्द करने का मौका
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मिलकर एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत, कुछ चुने हुए ग्राहकों को एसएमएस नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे, ताकि वे प्रमोशनल संदेशों के लिए दी गई अपनी अनुमति को डिजिटल तरीके से देख सकें, और अगर चाहें तो उसे रद्द (बंद) भी कर सकें।