इंडस्ट्री चैंबर ने सीबीडीटी से आईटीआर दाखिल करने के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग की

IANS | August 16, 2025 5:05 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से असेसमेंट ईयर (एवाई) 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की 15 सितंबर की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए, उन्होंने आईटीआर यूटिलिटी के जारी होने में देरी और टैक्स पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं का हवाला दिया है।

भारत का लॉजिस्टिक्स सेक्टर 2026 तक 10.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा, पैदा होंगे लाखों रोजगार के अवसर : केंद्र

IANS | August 16, 2025 4:42 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का लॉजिस्टिक्स सेक्टर 2026 तक 10.7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा। यह जानकारी शनिवार को सरकार की ओर से दी गई।

भारत के पर्यटन क्षेत्र की आय 2028 तक 59 अरब डॉलर से अधिक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | August 16, 2025 3:00 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पर्यटन क्षेत्र की आय 2028 तक 5,12,356 करोड़ रुपए (59 अरब डॉलर से अधिक) से अधिक होने का अनुमान है। इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 3.05 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह जानकारी शनिवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत

IANS | August 16, 2025 12:43 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन रूस से तेल खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अपने फैसले को टाल सकता है, ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान दिया है कि रूस पहले ही एक प्रमुख तेल ग्राहक (भारत) को खो चुका है।

एसएंडपी ग्लोबल ने 10 भारतीय वित्तीय संस्थानों की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया

IANS | August 16, 2025 10:54 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सात भारतीय बैंकों और तीन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की लॉन्ग-टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है।

आगामी जीएसटी सुधार उद्योग जगत के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन : विशेषज्ञ

IANS | August 15, 2025 7:39 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस) । उद्योग विशेषज्ञों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणाओं की सराहना की, जिसमें उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में अगली पीढ़ी के सुधार लाने की बात कही।

त्योहारों की मांग का हवाला देते हुए स्विगी ने प्लेटफॉर्म फी बढ़ाकर 14 रुपए की

IANS | August 15, 2025 6:03 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी दिग्गज स्विगी ने फूड डिलीवरी ऑर्डर के लिए अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में एक बार फिर 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। त्योहारों के मौसम में ग्राहकों के लेन-देन में वृद्धि का हवाला देते हुए कंपनी ने त्योहारों की मांग का लाभ उठाने के लिए शुल्क 12 रुपए से बढ़ाकर 14 रुपए कर दिया है।

भारत अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की राह पर, पिछले पांच वर्षों में कई गुना बढ़ा उद्योग : एक्सपर्ट

IANS | August 15, 2025 5:02 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस) । विशेषज्ञों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिक्ष क्षेत्र पर दिए गए भाषण की सराहना करते हुए कहा कि भारत जल्द ही अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला है और पिछले पांच वर्षों में उद्योग कई गुना बढ़ा है।

भारतीय उद्योग निकायों ने पीएम मोदी के युवाओं को सशक्त बनाने और एमएसएमई को बढ़ावा देने के आह्वान की सराहना की

IANS | August 15, 2025 4:05 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश के दिग्गज उद्योग निकायों ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को सशक्त बनाने और एमएसएमई को बढ़ावा देने और 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन को तेज करने के आह्वान की सराहना की है।

एसएंडपी ग्लोबल का भारत की रेटिंग को अपग्रेड करना आश्चर्य की बात नहीं : एसबीआई रिसर्च

IANS | August 15, 2025 3:16 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस) । एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक दशक तक भारत की रेटिंग देश के मूल सिद्धांतों को ध्यान में नहीं रखती थी और एसएंडपी द्वारा दी गई वर्तमान रेटिंग इस बात की पुष्टि करती है कि भारत की रेटिंग ऊंची होनी चाहिए थी, जो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।