टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच लाल निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी, आईटी शेयरों में गिरावट
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक दिन बंद रहने के बाद गुरुवार को भारी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। बाजार में यह गिरावट अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद दर्ज की गई है।