शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केन्या ने अपनाया भारत का डीपीआई मॉडल: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या ने अपनी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) को अपनाया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें यूपीआई जैसे इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम और डिजीलॉकर जैसी डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज सुविधा शामिल है।