'इंडिया फार्मा 2026' भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र में बदलने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएगा
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को वैश्विक फार्मा इनोवेशन हब बनाने के विजन के अनुरूप 'इंडिया फार्मा 2026' कार्यक्रम का उद्देश्य इस सेक्टर को केवल उत्पादन आधारित मॉडल से निकालकर वैल्यू और इनोवेशन आधारित वैश्विक ताकत में बदलना है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पहल भारत के फार्मास्युटिकल सेक्टर के तेज बदलाव और विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।