पीएम मोदी ने दी भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई दिशा, 19 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

IANS | June 29, 2026 1:11 PM

विक्टोरिया, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा सम्पन्न हो गया है और वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और सेशेल्स के बीच 19 मुद्दे फोकस में रहे। इनमें सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने, जन औषधि योजना पर सहयोग, जलवायु परिवर्तन से निपटने, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा, ब्लू इकोनॉमी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

IANS | June 29, 2026 12:19 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक की ओर से पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के रिव्यू के लिए नियुक्त की गई लीगल फर्मों vने काफी नियम एवं शर्तों के साथ रिपोर्ट जमा की है। इसमें बैंक के इंटरव्यू और बोर्ड मीटिंग के मिनट्स पर फोकस किया गया है। यह जानकारी चक्रवर्ती के हवाले से एक रिपोर्ट में दी गई।

सेशेल्स में यूपीआई को लेकर हुए एमओयू पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले-विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान

IANS | June 28, 2026 4:40 PM

विक्टोरिया, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और सेशेल्स के बीच रविवार को कई क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारी के लिए एमओयू एक्सचेंज हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सेशेल्स में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) शुरू करने को लेकर समझौता हुआ। पीएम मोदी ने इस पर खुशी जताई है।

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

IANS | June 28, 2026 11:20 AM

लंदन/नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) के 15 जुलाई से लागू होने के चलते यहां भारतीय समुदाय के साथ बैठक की और उन्हें इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते के फायदों के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे दोनों देश के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी मजबूत होगी।

यूपीआई ने 10 साल में रचा इतिहास, वित्त वर्ष 2017 के 2 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 24,162 करोड़ से अधिक हुए ट्रांजैक्शन्स

IANS | June 27, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। एक आधिकारिक फैक्टशीट में शनिवार को कहा गया कि 10 वर्ष पहले एक साधारण डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आज भारत में रोजमर्रा के डिजिटल कारोबार की रीढ़ बन चुकी है। वित्त वर्ष 2016-17 में जहां यूपीआई के जरिए केवल 2 करोड़ लेनदेन (ट्रांजैक्शन) हुए थे, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हो गई।

आईसीएआई स्केलअप इंडिया समिट 2026 से स्टार्टअप्स और एमएसएमई को मिलेगी नई उड़ान, निवेश और फंडिंग के लिए मिला बड़ा प्लेटफॉर्म: उद्योग जगत

IANS | June 27, 2026 7:58 PM

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (बीकेसी) में आयोजित आईसीएआई स्केलअप इंडिया समिट 2026 में स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार और आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य ज्ञानचंद मिश्रा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की और कहा कि इस समिट का उद्देश्य नए उद्यमियों को सही मार्गदर्शन, निवेश, बैंकिंग सहायता और विशेषज्ञों से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई दिशा देना है।

सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के सफल परीक्षण पर बोले इसरो प्रमुख: गगनयान मिशन की तैयारियां तेज, जल्द होगी पहली मानव रहित उड़ान

IANS | June 27, 2026 5:41 PM

बेंगलुरु, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन की तैयारियों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने शनिवार को कहा कि गगनयान भारत का बेहद उन्नत और तकनीक-आधारित मिशन है। मिशन के तहत लॉन्च व्हीकल की 'ह्यूमन रेटिंग' और सभी जरूरी सुरक्षा प्रणालियों का विकास पूरा हो चुका है। अब वास्तविक अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले तीन मानव रहित (अनक्रूड) मिशन संचालित किए जाएंगे, जिनमें से पहले मिशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

'मेड इन इंडिया' सिर्फ एक लेबल नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी है: पीयूष गोयल

IANS | June 27, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारतीय उद्यमियों को यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब वे किसी उत्पाद पर 'मेड इन इंडिया' का लेबल लगाते हैं, तो वे केवल अपना नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं।

पीयूष गोयल ने लॉन्च की भारत-यूके सीईटीए बिजनेस मैनुअल, व्यापार समझौते से पहले कारोबारियों को मिलेगा बड़ा मार्गदर्शन

IANS | June 27, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के लिए एक व्यावहारिक बिजनेस उपयोग मैनुअल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के कारोबारियों को 15 जुलाई से लागू होने वाले इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करना है।

ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता के दौरान ग्लोबल साउथ को ऊर्जा क्षेत्र के केंद्र में रखेगा भारत: पीएम मोदी

IANS | June 27, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) की वर्ष 2026 की अध्यक्षता के दौरान भारत ग्लोबल साउथ को सुरक्षित, मजबूत, न्यायसंगत और टिकाऊ वैश्विक ऊर्जा भविष्य के केंद्र में रखने की दिशा में काम करेगा।