भारत-वियतनाम ने डिजिटल पेमेंट और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

IANS | May 6, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और वियतनाम ने बुधवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, साथ ही दोनों देशों के बीच यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तकनीकों को जोड़ने के महत्व पर भी जोर दिया।

पिछले दो दिनों में 87.28 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की हुई डिलीवरी, सप्लाई पूरी तरह सामान्य: सरकार

IANS | May 6, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले दो दिनों में देश भर में 87.28 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई है, जबकि इस दौरान करीब 88.82 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई। इन डिलीवरी में से लगभग 95 प्रतिशत डिलीवरी उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ऑथेंटिकेशन कोड के आधार पर की गई, ताकि वितरण स्तर पर गड़बड़ी रोकी जा सके।

भारत और जापान ने स्वास्थ्य अनुसंधान और क्वांटम टेक्नोलॉजी पर कई अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर

IANS | May 6, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और जापान ने स्वास्थ्य अनुसंधान और क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

ग्लोबल वैल्यू चेन से एशिया-प्रशांत में तेज विकास, रोजगार और गरीबी में कमी: एडीबी

IANS | May 6, 2026 4:19 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई चेन में रुकावट और तेजी से बदलती तकनीक अर्थव्यवस्थाओं के वैश्विक वैल्यू चेन में भाग लेने के तरीके को नया आकार दे रहे हैं।

भारत का सर्विसेज पीएमआई अप्रैल में पांच महीनों के उच्चतम स्तर 58.8 पर रहा

IANS | May 6, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में गतिविधियां मजबूत बनी हुई है और इससे सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में पांच महीनों के उच्चतम स्तर 58.8 पर पहुंच गया है। यह नवंबर 2025 के बाद सबसे अच्छा पीएमआई आंकड़ा है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई डेटा में दी गई।

भारत के स्टील सेक्टर ने अप्रैल में मजबूत ग्रोथ बरकरार रखी: सरकार

IANS | May 6, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत के स्टील सेक्टर ने अप्रैल में अपनी मजबूत ग्रोथ बरकरार रखी। कच्चे स्टील का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़कर 14.09 मिलियन टन हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 13.31 मिलियन टन था। इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी के चलते घरेलू मांग भी मजबूत बनी रही।

भारत और यूरोपीय संघ ने शुरू की 169 करोड़ रुपए की ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग पहल, प्रस्ताव 15 सितंबर तक आमंत्रित

IANS | May 6, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ ने स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए तीसरी संयुक्त पहल शुरू की है। यह पहल भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) के तहत शुरू की गई है।

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

IANS | May 6, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय कंपनियां अमेरिका में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रही है। यह बयान बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से दिया गया।

भारत ने पेरिस रोड शो में वैश्विक निवेशकों के सामने डीप-टेक स्टार्टअप प्रोग्राम 'भारत इनोवेट्स 2026' पेश किया

IANS | May 6, 2026 12:35 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत ने पेरिस में आयोजित एक रोडशो में वैश्विक निवेशकों और पक्षकारों के सामने अपने डीप-टेक स्टार्टअप कार्यक्रम 'भारत इनोवेट्स 2026' को पेश किया।

एस्ट्रोनॉट्स की सेहत में भोजन और व्यायाम की अहम भूमिका, जानें जीरो ग्रैविटी के प्रभाव

IANS | May 6, 2026 9:52 AM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। अंतरिक्ष में लंबे मिशनों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की शारीरिक और मानसिक सेहत बनाए रखना स्पेस एजेंसिज के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। माइक्रोग्रेविटी के कारण शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में भोजन, पोषण और रोजाना व्यायाम सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।