पश्चिम एशिया संकट के बीच एमएसएमई और एयरलाइंस को राहत देने के लिए कैबिनेट ने ईसीएलजीएस 5.0 को दी मंजूरी

IANS | May 5, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम का उद्देश्य वेस्ट एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों को वित्तीय मदद देना है।

'मेक इन इंडिया' को बड़ा बढ़ावा, दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट ने दी मंजूरी

IANS | May 5, 2026 8:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। यह फैसला देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्रिप्टो फर्म कॉइनबेस ने एआई के चलते 14 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

IANS | May 5, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस ने मंगलवार को कहा कि वह अपने 14 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लोगों के काम करने के तरीके को तेजी से बदल रहा है और कंपनी खुद को अधिक लीन, तेज और एआई-आधारित बनाना चाहती है।

यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को कराया गया खाली, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | May 5, 2026 7:23 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। मंगलवार को हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लग गई। यह घटना विमान के लैंडिंग के बाद हुई, जब विमान जमीन पर खड़ा था। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

बीईएल को मिली 1,476 करोड़ रुपए की बड़ी डील, भारतीय सेना के लिए बनाएगी 5 मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम

IANS | May 5, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), हैदराबाद के साथ भारतीय सेना के लिए पांच ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए 1,476 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कम से कम 72 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल है।

वित्त वर्ष 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ: सरकार

IANS | May 5, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को बताया कि मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कर्ज की बढ़ती मांग को दर्शाते हुए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की है।

2026 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना : रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। एप्पल आईफोन 17 इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

नाइजीरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनाने में भारत ने निभाई अहम भूमिका : रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से तेल से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित हो गई हैं और इस बीच तट के किनारे मौजूद अपनी रिफाइनरी के कारण नाइजीरिया पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनकर उभरा है, जिसे चीन और भारत की सहायता से बनाया गया है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं: ब्लू स्टार के सीएमडी

IANS | May 5, 2026 2:18 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष और ब्लू स्टार लिमिटेड के सीएमडी वीर एस आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और बदलाव का समय आ गया है।

आईआईटी मद्रास छात्रों के आइडिया को बाजार तक पहुंचाने में निभा रहा बड़ी भूमिका : जयंत चौधरी

IANS | May 5, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि आईआईटी मद्रास छात्रों को आइडिया को बाजार तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इनके द्वारा समर्थन और फंडिंग प्राप्त स्टार्टअप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने में सफल हुए हैं।