भारत दुनिया में ग्लोबल पावर हब के रूप में उभर रहा, विकास और इनोवेशन की अपार संभावनाएं
दावोस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत अपनी बड़ी आबादी, तेज विकास दर और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम के जरिए दुनिया में एक मजबूत ग्लोबल पावर हब के रूप में उभर रहा है। यह जानकारी ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स की ओर से गुरुवार को दी गई।