95 प्रतिशत भारतीय कर्मचारियों को अपनी स्किल्स पर भरोसा, लेकिन सिर्फ 64 प्रतिशत नौकरी से संतुष्ट : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में 95 प्रतिशत कर्मचारी अपनी काम करने की क्षमता और स्किल्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन इनमें से केवल 64 प्रतिशत लोग ही अपनी नौकरी से संतुष्ट हैं। मंगलवार को जारी मैनपावरग्रुप इंडिया की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।