न्यूजीलैंड ने भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई: सीआईआई

IANS | April 27, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का उद्योग जगत ने जोरदार स्वागत किया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने इसे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला एक महत्वपूर्ण और भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम बताया है। यह समझौता व्यापार विविधीकरण, नवाचार और सतत विकास जैसे साझा लक्ष्यों पर आधारित है, जो एक मजबूत और टिकाऊ साझेदारी की नींव रखता है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में जेजीयू की एआई गवर्नेंस रिपोर्ट जारी की

IANS | April 27, 2026 5:43 PM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) की एआई गवर्नेंस रिपोर्ट 2026 जारी की।

व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एसोचैम ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद के साथ किया समझौता, आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

IANS | April 27, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद (आईएनजेडबीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत उद्योगों से जुड़े कदमों को व्यवस्थित रूप से लागू करना और दोनों देशों के व्यवसायों को इस समझौते से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ दिलाना है।

मध्यपूर्व तनाव के बीच एयरलाइंस के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट सपोर्ट स्कीम लाने पर केंद्र कर रहा विचार: रिपोर्ट

IANS | April 27, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के चलते प्रभावति हुई भारतीय एयरलाइंस के लिए केंद्र सरकार 5,000 करोड़ रुपए की क्रेडिट सपोर्ट स्कीम लाने पर विचार कर रही है। इससे देश के एविएशन सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

सन फार्मा ने अमेरिका की ऑर्गेनॉन का 11.75 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया, 7 प्रतिशत से अधिक उछले शेयर

IANS | April 27, 2026 10:54 AM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका की फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक ऑर्गेनॉन का 11.75 अरब डॉलर (भारतीय रुपए में 1.10 लाख करोड़ रुपए) में अधिग्रहण करने का फैसला किया है। इसे भारतीय फार्मा सेक्टर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है।

दिल की धड़कन कैंसर के खिलाफ बनती है 'सुरक्षा कवच', स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

IANS | April 26, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। शरीर के विभिन्न अंगों में कैंसर प्रकोप की खबरें हम आए दिन पढ़ते सुनते हैं लेकिन दिल के कैंसर को लेकर चर्चा कम होती है। ऐसा आखिर क्यों? एक नवीनतम अध्ययन ने इस पर रोशनी डाली है। जिससे सवाल उठता है कि क्या दिल की लगातार धड़कन ही उसे कैंसर से बचाती है?

निजी क्षेत्र का अंतरिक्ष निवेश पांच वर्षों में 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक : डॉ.जितेंद्र सिंह

IANS | April 26, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को पूरे देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि निजी क्षेत्र का अंतरिक्ष निवेश पांच वर्षों में 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच केंद्र सक्रिय, पीयूष गोयल 27 अप्रैल को निर्यातकों से मिलेंगे

IANS | April 26, 2026 2:34 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को निर्यात प्रोत्साहन परिषदों और उद्योग निकायों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें घटते निर्यात और भू-राजनीतिक व्यवधानों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

भारत, न्यूजीलैंड एफटीए 27 अप्रैल को होगा साइन, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

IANS | April 26, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) सोमवार को साइन होगा। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और सभी क्षेत्रों में बाजार पहुंच को बढ़ावा मिलेगा।

कैट ने सरकार से छोटे व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति बनाने का आग्रह किया

IANS | April 26, 2026 11:36 AM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने रविवार को कहा कि अगर भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल मार्केट को अविनियमित छोड़ा गया तो यह भारत के पारंपरिक खुदरा बाजार के ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है, जो कि बड़े स्तर पर देश में स्वरोजगार और नौकरियों के अवसर पैदा करते हैं।