भारत के स्मार्टफोन मार्केट ने सितंबर तिमाही में वैल्यू को लेकर 18 प्रतिशत की शानदार वृद्धि की दर्ज
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्मार्टफोन मार्केट ने इस वर्ष सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर वॉल्यूम को लेकर 5 प्रतिशत और वैल्यू को लेकर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है, जो कि स्मार्टफोन मार्केट की सबसे अधिक तिमाही वैल्यू के रूप में भी दर्ज की गई है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।