देश में 5.96 लाख पीएनजी कनेक्शन चालू, 6.66 लाख उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए कराया पंजीकरण: सरकार
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि मार्च 2026 से अब तक लगभग 5.96 लाख पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन चालू किए गए हैं और अतिरिक्त 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस तरह कुल क्षमता बढ़कर 8.64 लाख कनेक्शन हो गई है।