चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, बैंकिंग क्षेत्र स्थिर: एम. नागराजू

IANS | May 7, 2026 6:47 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है और बैंकिंग क्षेत्र स्थिर तथा मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

आईबीएम और योट्टा ने घरेलू कंपनियों के लिए भारत स्थित क्लाउड पर आधारित एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने की बनाई योजना

IANS | May 7, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम और भारतीय कंपनी योट्टा डेटा सर्विसेज ने गुरुवार को भारत में कंपनियों और सरकारी संगठनों के लिए स्थानीय क्लाउड पर आधारित एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना की घोषणा की।

भारत-वियतनाम साझेदारी से निर्यात, निवेश और विनिर्माण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: उद्योग मंडल

IANS | May 7, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को 'उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी' तक पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने गुरुवार को कहा कि इससे भारत को महत्वपूर्ण कच्चे संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलेगी और निर्यात, निवेश तथा सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि को लंबे समय में बड़ा लाभ होगा।

भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए नीति आयोग ने जारी किया विस्तृत पॉलिसी रोडमैप

IANS | May 7, 2026 3:28 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने एक पॉलिसी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था का पिछले एक दशक का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। इस रिपोर्ट में पहुंच और नामांकन, बुनियादी ढांचा, समानता और समावेशन, तथा सीखने के परिणाम जैसे प्रमुख पहलुओं का अध्ययन किया गया है। यह घोषणा गुरुवार को की गई।

दुनिया जिस डिजिटल बदलाव को लागू करना चाहती है, वह भारत में पहले से ही हो रहा है: क्वालकॉम सीओओ

IANS | May 7, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) क्वालकॉम के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आकाश पालखीवाला ने गुरुवार को कहा कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं रहा, बल्कि एआई-आधारित डिजिटल परिवर्तन का वैश्विक मॉडल बनकर उभरा है।

मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया 'जननी' प्लेटफॉर्म

IANS | May 7, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) सरकार ने मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और ट्रैकिंग को मजबूत करने के लिए 'जननी (प्रसवपूर्व, प्रसवकालीन और नवजात शिशु की एकीकृत देखभाल की यात्रा)' नामक क्यूआर-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? सामने आई 'मॉलिक्यूलर क्लाउड' की अनोखी तस्वीर

IANS | May 7, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) अंतरिक्ष में ऐसे कई रहस्य हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछा है- क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? असल में ये बादल हमारे आम बादल नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में मौजूद विशाल मॉलिक्यूलर क्लाउड हैं।

जोहो के श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन और नए चुनाव कराने की मांग की

IANS | May 7, 2026 12:36 PM

चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। जोहो के सह-संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने गुरुवार को तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने और नए चुनाव कराने की मांग की और कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति अस्थिर प्रतीत होती है।

एप्पल भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100 करोड़ रुपए करेगा निवेश

IANS | May 7, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है। यह कंपनी के स्थिरता और कार्बन न्यूट्रल बनने की तरफ बढ़ने के उद्देश्यों के मुताबिक है।

एआई गरीबों के प्रति अंतर्निहित पूर्वाग्रह दिखा रहा है : सीजेआई सूर्यकांत

IANS | May 6, 2026 11:40 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने, इस बात पर जोर देते हुए कि सामाजिक न्याय एक मानवीय और न्यायसंगत समाज की आधारशिला बनी रहनी चाहिए, बुधवार को आगाह किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से बढ़ता चलन गरीबों के प्रति एक अंतर्निहित पूर्वाग्रह प्रदर्शित कर रहा है।