मार्केट आउटलुक: सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रा आउटपुट डेटा और ग्लोबल आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल
मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरी तिमाही के नतीजे, सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत से बाजार की चाल प्रभावित होगी। यह जानकारी रविवार को बाजार के जानकारों की ओर से दी गई।