जब भाग्य न दे साथ, तो इन पवित्र स्थलों की ओर करें रुख, मिलेगा मन को सुकून
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिंदगी में कभी न कभी ऐसा वक्त आता है, जब लगता है कि सबकुछ थम गया है। मेहनत तो बहुत करते हैं, पर भाग्य साथ नहीं देता। कभी रिश्ते उलझ जाते हैं, कभी पैसा टिकता नहीं, तो कभी मन बेचैन रहता है। ऐसे में कई लोग निराश होकर बैठ जाते हैं, तो कुछ लोग आस्था की राह चुनते हैं।