मनचाहे जीवनसाथी के लिए कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं करवाचौथ का व्रत, क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं?
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत ही खास महत्व रखता है। यह पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। खासतौर पर यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है। लेकिन आज के समय में केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत का पालन करती हैं। वे इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा कर अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं।