नवरात्र का पांचवां दिन: लक्ष्मी पंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित मुहूर्त, देखें पंचांग
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भगवती की आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन 23 मार्च को है। इस दिन धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित लक्ष्मी पंचमी भी पड़ रहा है। इसे श्री पंचमी या श्री व्रत भी कहते हैं। हिंदू नववर्ष (चैत्र से प्रारंभ) के पहले सप्ताह में पड़ने वाला यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त सुबह से व्रत रखते हैं और घर-घर के साथ कार्यालय में भी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं।