मध्य प्रदेश: नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बोले- हर साल आता हूं इनके द्वार
उज्जैन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नागपंचमी पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया। यह मंदिर साल में केवल एक दिन, नागपंचमी पर ही खुलता है। विजयवर्गीय रात 2 बजे मंदिर पहुंचे और भगवान नागचंद्रेश्वर के साथ ही सिद्धेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।