विवाह पंचमी पर करें माता सीता-प्रभु श्री राम की पूजा, पाएं दाम्पत्य सुख और अखण्ड सौभाग्य
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी यानी विवाह पंचमी इस बार 25 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इसी पवित्र तिथि को त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और माता जानकी सीता का विवाह हुआ था।