उत्तराखंड में गुप्त रूप से क्यों विराजमान हैं भोलेनाथ? जानिए पौराणिक कथा

IANS | November 6, 2025 3:28 PM

रुद्रप्रयाग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बसा गुप्तकाशी एक ऐसा तीर्थस्थल है, जो रहस्यों और भक्ति दोनों से भरा हुआ है। समुद्र तल से करीब 1,319 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अपने नाम की तरह ही गुप्त रहस्यों को समेटे हुए है। यहां स्थित विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव का वह धाम है, जहां वे स्वयं गुप्त रूप में विराजमान हैं।

पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण

IANS | November 5, 2025 11:54 PM

पुष्कर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रह्मा, विष्णु और महेश को सृष्टि का निर्माता, पालनकर्ता और संहारक माना गया है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि विष्णु और शिव जी के तो पूरे देश में कई मंदिर हैं और लोग घर में भी उनकी पूजा करते हैं, जबकि ब्रह्मा जी की पूजा लगभग कभी नहीं होती। उनका केवल एक ही मंदिर है जो पुष्कर में स्थित है।

कार्तिगाई दीपम : प्रकाश का महापर्व, दो पौराणिक कथाओं से जुड़ा तमिल उत्सव

IANS | November 5, 2025 11:45 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार को मासिक कार्तिगाई है। यह पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, श्रीलंका और तमिल बहुल क्षेत्रों में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

उच्छिष्ट गणपति मंदिर: तमिलनाडु का वह मंदिर, जहां अघोरी रूप में विराजमान हैं भगवान गणेश

IANS | November 5, 2025 11:27 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के देशभर में कई मंदिर हैं, जहां सात्विक रूप में उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आप भगवान गणेश के अघोरी रूप को जानते हैं, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे? तमिलनाडु में उच्छिष्ट गणपति का मंदिर है, जहां भगवान गणेश अघोरी और आलिंगन की अवस्था में अपनी पत्नी के साथ विराजमान हैं।

जगन्नाथ पुरी मंदिर की रहस्यमयी रसोई, जहां रोजाना बनता है लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद

IANS | November 5, 2025 11:01 PM

पुरी, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, भक्ति और रहस्यों का अद्भुत मिश्रण है। इसे भारत के चार धामों में से एक माना जाता है और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर की भव्यता, इसकी परंपराएं और यहां के चमत्कार लोगों को हमेशा हैरान कर देते हैं।

भुवनेश्वर में मनाया गया बोइता बंदना उत्सव, लोगों ने नाव तैराकर याद किया इतिहास

IANS | November 5, 2025 10:55 AM

भुवनेश्वर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्त पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान की आराधना कर रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे श्रद्धालु, सुरक्षा चाकचौबंद

IANS | November 5, 2025 9:31 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन बुधवार तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या, प्रयागराज, रायबरेली, हरिद्वार, और पटना के एनआईटी घाट पर भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। घाटों पर भक्तों को दान करते हुए भी देखा गया।

कार्तिक पूर्णिमा: इन चीजों का दान करने से बरसेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा

IANS | November 5, 2025 12:18 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में कई तीज-त्योहार और विशेष दिनों पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन कार्तिक का पूरा महीना भी विशेष रूप से खास होता है।

कार्तिक पूर्णिमा की रात, जब धरती पर आकर देवताओं ने किया था दीपदान

IANS | November 5, 2025 12:11 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवता खुद धरती पर आकर गंगा स्नान करके दीपकों को जलाकर देव दीपावली मनाते हैं।

शिवलिंग की कैसे हुई थी उत्पत्ति? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

IANS | November 4, 2025 11:54 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और रहस्यमय रूपों में से एक माना जाता है। हजारों सालों से भक्त श्रद्धा के साथ शिवलिंग की पूजा करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि शिवलिंग की उत्पत्ति कैसे हुई थी?