उच्छिष्ट गणपति मंदिर: तमिलनाडु का वह मंदिर, जहां अघोरी रूप में विराजमान हैं भगवान गणेश
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के देशभर में कई मंदिर हैं, जहां सात्विक रूप में उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आप भगवान गणेश के अघोरी रूप को जानते हैं, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे? तमिलनाडु में उच्छिष्ट गणपति का मंदिर है, जहां भगवान गणेश अघोरी और आलिंगन की अवस्था में अपनी पत्नी के साथ विराजमान हैं।