महाशिवरात्रि को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारियां, 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना
काशी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर देवाधिदेव महादेव के धाम काशी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं।