चैत्र नवरात्रि: कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, 300 सीसीटीवी तो 3 एंट्री पॉइंट, वॉलंटियर्स भी तैनात
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च से शुरू हो रही है। दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महासचिव सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भक्तों के लिए तीन मुख्य एंट्री पॉइंट और चार एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं। इससे भीड़ प्रबंधन आसान होगा और दर्शन में सुविधा रहेगी।