रंगभरी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग, नोट कर लें भद्रा और राहुकाल
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 27 फरवरी को है। इस एकादशी को आमलकी या रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। यह तिथि कई मायनों में खास है। नारायण के साथ ही महादेव से भी इस दिन का खास संबंध है।