मध्य प्रदेश में भाजपा और सरकार की नजर आदिवासी वोट बैंक पर
भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के साथ भाजपा संगठन का खास ध्यान आदिवासी वोट बैंक पर है। यह बात मंत्रिपरिषद की जबलपुर में हुई पहली बैठक से ही जाहिर हो गई है।