उद्धव ठाकरे: हम देश का नाम नहीं, 'प्रधान' बदलेंगे

IANS | September 10, 2023 6:41 PM

जलगांव, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए, शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पिछले पखवाड़े मुंबई में राष्ट्रीय विपक्षी दलों के सम्मेलन की सफलता से 'हिल गया' है।

यूक्रेन को रूस के खिलाफ जवाबी हमले के लिए 30 दिन का समय मिल सकता है : अमेरिकी सेना प्रमुख

IANS | September 10, 2023 6:33 PM

वाशिंगटन, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल मार्क मिले ने कहा है कि यूक्रेन के पास रूस के खिलाफ जवाबी हमले के लिए 30 दिन बचे हैं, क्योंकि उसके बाद ठंडा मौसम होने से कीव के लिए युद्धाभ्यास करना कठिन हो जाएगा।

यूक्रेन में रूसी आक्रामकता के मुद्दे को कमजोर करने से जी20 में सहयोग की नींव हिल रही है: जापान के पीएम

IANS | September 10, 2023 6:28 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। जी20 शिखर सम्मेलन द्वारा दिल्ली घोषणा को अपनाने के एक दिन बाद, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रविवार को कहा कि रविवार को कहा कि इसमें रूस का उल्लेख नहीं है और पिछले साल की बाली घोषणा से एक प्रमुख विचलन में यूक्रेन संकट को "यूक्रेन में युद्ध" के रूप में वर्णित किया गया है।

शी चिनफिंग ने उत्तर पूर्वी चीन के चौतरफा पुनरोत्थान पर दिया जोर

IANS | September 10, 2023 6:05 PM

बीजिंग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में उत्तर पूर्वी चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर पूर्वी क्षेत्र के चौतरफा पुनरोत्थान पर एक बैठक बुलाई और उत्तर पूर्व के भावी विकास का उपाय प्रस्तुत किया।

भाजपा, आरएसएस का हिंदूत्‍व से कोई लेना-देना नहीं है: राहुल गांधी

IANS | September 10, 2023 5:37 PM

पेरिस, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा और आरएसएस का हिंदूत्‍व से कोई लेना-देना नहीं है और वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे।

राहुल बोले, संविधान में लिखा है: 'इंडिया यानि भारत'

IANS | September 10, 2023 4:30 PM

पेरिस, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी में भी इंडिया की जगह 'भारत' शब्द के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच जारी विवादों के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान में देश के नाम के बारे में लिखा है 'इंडिया, यानि भारत राज्यों का एक संघ होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी आवाज को दबाया या धमकाया नहीं जाए।

घोसी उपचुनाव में सबसे बड़ी हार ओपी राजभर की हुई

IANS | September 10, 2023 4:21 PM

लखनऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर घोसी विधानसभा सीट जीत ली, लेकिन इस उपचुनाव में सबसे बड़ी हार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की हुई है।

जेयू में रैगिंग खत्म करने के लिए इसरो के सुझाए गए उपायों को लागू करने के लिए धन को लेकर अनिश्चितता

IANS | September 10, 2023 3:40 PM

कोलकाता, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कोलकाता के प्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के परिसर में रैगिंग की घटनाओं को खत्म करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी उपायों की सिफारिश की है, लेकिन फंड को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जो इसरो के सुझाए गए उपायों को लागू करने के लिए आवश्यक है।

बंगाल के राज्यपाल की आधी रात के संदेश पर रहस्य जारी

IANS | September 10, 2023 3:30 PM

कोलकाता, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के शनिवार आधी रात को राज्‍य और केंद्र सरकार को भेजे गये गोपनीय संदेशों के कंटेंट को लेकर 14 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई रहस्‍य बरकरार है।

जिम्मेदार एआई प्रशासन के लिए ढांचे की जरूरत : पीएम मोदी

IANS | September 10, 2023 3:23 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'वन फ्यूचर' विषय पर जी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शासन के लिए एक रूपरेखा की जरूरत है।