जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन को दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, आय से अधिक संपत्ति की होगी लोकपाल और सीबीआई जांच...!
रांची, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आय से अधिक संपत्ति में लोकपाल की जांच से जुड़े मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सोरेन की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने भारत के लोकपाल की ओर से उनके खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई को चुनौती दी थी।