उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : शहरी और ग्रामीण निकाय मद मामले में सपा ने किया वॉकआउट
लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को विधानसभा में शहरी और ग्रामीण निकायों में राज्य वित्त आयोग से आवंटित धनराशि को घटाने तथा इस मद का पैसा दूसरी मदों में लगाने का मामला उठाया। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।