दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से नड्डा और बिरला मंदिर से शाह देखेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 बजे के लगभग अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। वह कुबेर टीला भी जाएंगे, जहां भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मोदी इस नवनिर्मित मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे।