साबरमती रिवरफ्रंट पर बोटिंग, कयाकिंग पर रोक
अहमदाबाद, 20 जनवरी (आईएएनएस)। साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआरएफडीसीएल) ने शनिवार को यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर किसी भी तरह की बोटिंग, वाटर राइडिंग और कयाकिंग गतिविधियों को रोकने का फैसला किया। यह फैसला वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने की दुःखद घटना के दो दिन बाद आया है, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी।