2015 ड्रग्स मामला: सुप्रीम कोर्ट का पंजाब कांग्रेस विधायक खैरा की जमानत रद्द करने से इनकार

IANS | January 18, 2024 7:16 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2015 के ड्रग तस्करी मामले में कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को जमानत देने के पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पटना में कहा, बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं, बस नेतृत्व की कमी रही

IANS | January 18, 2024 6:54 PM

पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन, नेतृत्व की कमी के कारण यह प्रदेश जहां था, आज भी वहीं खड़ा है। एक समय था जब देश में पांच बीमारू राज्य थे, लेकिन, चार राज्य आगे निकल गए।

टीएमसी ने 22 जनवरी की 'सद्भाव रैली' में धार्मिक नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

IANS | January 18, 2024 6:37 PM

कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस ने 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल में अपने जिला स्तरीय नेतृत्व को राज्य में होने वाली सद्भावना रैलियों में धार्मिक नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पाक सेना ने किलर ड्रोन, रॉकेट के जरिए ईरान में बलूच आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया : रिपोर्ट

IANS | January 18, 2024 6:28 PM

रावलपिंडी, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को ईरान में आतंकवादियों के खिलाफ हमलों का ब्‍योरा साझा करते हुए कहा कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) जैसे आतंकवादी संगठनों के ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया। एक खुफिया जानकारी पर आधारित इस ऑपरेशन का कोड नाम - "मार्ग बार सरमाचर" था।

'इन पर कभी विचार नहीं किया जाना चाहिए': 'फर्जी मुठभेड़ों' से जुड़ी याचिकाओं पर गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

IANS | January 18, 2024 6:21 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि राज्य में 2002 से 2006 तक हुई कथित फर्जी मुठभेड़ों की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर कभी भी विचार नहीं किया जाना चाहिए और इस मुद्दे को उठाने वाले याचिकाकर्ताओं को उनके "चयनात्मक जनहित" को समझाने के लिए बुलाया जाना चाहिए।

मोइत्रा ने सरकारी आवास तुरंत खाली करने के नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया

IANS | January 18, 2024 6:05 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सरकारी बंगला खाली करने के संपदा निदेशालय के नोटिस को चुनौती दी। यह नोटिस सांसद के तौर पर उन्हें आवंटित बंगले के बारे में है जिसका आवंटन लोकसभा से उनके निष्कासन के बाद रद्द कर दिया गया था।

चौथे समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, भाजपा ने पूछे सवाल

IANS | January 18, 2024 5:35 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ईडी के चौथे समन के बावजूद पेश नहीं होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा है कि अराजकता के पर्याय बन चुके केजरीवाल अब थर-थर कांप रहे हैं।

पटना में कार्यपालक पदाधिकारी को पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, तेजस्वी ने कहा, कारवाई होगी

IANS | January 18, 2024 5:25 PM

पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में सरेआम नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद सिंह के साथ राजद नेता के पुत्र द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर विपक्ष जहां सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को साफ कहा कि जो भी हो, उस पर कारवाई होगी।

'मोदी की गारंटी' वाली गाड़ी फरवरी महीने में भी चलाएंगे, पीएम मोदी ने की घोषणा

IANS | January 18, 2024 5:15 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की कामयाबी से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब 'मोदी की गारंटी' वाली गाड़ी को फरवरी महीने में भी चलाने की घोषणा कर दी है।

'मोदी फोबिया' से ग्रस्त हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया: बोम्मई

IANS | January 18, 2024 4:59 PM

बेंगलुरु, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोबिया" से ग्रस्त हैं।