रांची में बेमियादी हड़ताल पर एचईसी के अफसर-कर्मी, तीनों प्लांट ठप
रांची, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के रूप में मशहूर रहे रांची स्थित एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के करीब तीन हजार कर्मी और अफसर 20 से 22 महीने के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।