विंध्य में भाजपा का जोर नए चेहरों पर होने की संभावना
भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए दिग्गज नेताओं को क्लस्टर प्रभारी भी बना दिया गया है। राज्य का विंध्य वह इलाका है जहां भाजपा का नए चेहरों पर जोर रहने वाला है। इसकी वजह है दो सांसदों का विधानसभा चुनाव लड़ना।