कर्नाटक के गृह मंत्री की हेगड़े को चेतावनी, अपमानजनक टिप्पणयाँ बंद करें या पुलिस कार्रवाई का सामना करें
बेंगलुरु, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कारवार से भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े को चेतावनी दी कि वह अपमानजनक टिप्पणियाँ करनी बंद करें, अन्यथा उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।