कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' की घोषणा पर नीतीश के पोस्ट में 'संशोधन' से भविष्य के संकेत
पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए जिसमें एक पोस्ट पर किये गये संशोधन से उनके भविष्य की राजनीति को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।