भाजपा जो चाहेगी वही बिहार में होने नहीं देंगे', कांग्रेस ने दिए अलग समीकरण के संकेत
पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच अब उथलपुथल के संकेत मिलने लगे है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने शनिवार को साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद सरकार बनाना इतना आसान नहीं होगा। कांग्रेस नेता ने साफ संकेत दिए हैं कि सत्तारूढ़ महागठबंधन भी ऐसी परिस्थिति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।