2023 विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद 2024 में भी कांग्रेस का सफाया तय : एमपी में पीएम मोदी ने भरी हुंकार
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनावी हुंकार भरी और कांग्रेस की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई, अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सफाया होना तय है।