संदेशखाली में ईडी की छापेमारी ने महिलाओं और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को ऐसे कर दिया उजागर
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इन दिनों राजनीतिक दलों के लिए अखाड़ा बन गया है। टीएमसी और भाजपा के बीच यहां को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भले जारी हो लेकिन, इस सब के बीच यहां के लोगों की खासकर महिलाओं की कहानी लोगों को अंदर तक झकझोर देने के लिए काफी है।