धार जिले में रैनबसेरा में इंतजाम न होने पर सीएमओ निलंबित
भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसको देखते हुए सरकार ने रैन बसेरा में रुकने वालों को सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं। उसके बावजूद इंतजाम में सुधार नहीं आया है, ऐसा ही मामला धार जिले के मनावर नगर पालिका क्षेत्र का है, यहां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।